Tata Punch Camo Edition: टाटा ने लॉच किया नया एडिशन, जानिये क्या है इसमें ख़ास ?
Tata Punch Camo Edition: टाटा ने लॉच किया नया एडिशन, जानिये क्या है इसमें ख़ास - भारत की नंबर वन SUV कम्पनी टाटा मोटर्स ने गुरुवार को Tata Punch Camo Edition लांच किया है। टाटा मोटर्स द्वारा Tata Punch के एक साल होने के बाद Tata Punch Camo Edition को मार्केट में लांच कर दिया है।
टाटा मोटर्स के मॉडल्स बारात में बहुत ही पॉपुलर है और लोगों को पसंद भी आते हैं। इसी वजह से Tata बिक्री के अनुसार भारत का नंबर वन SUV कम्पनी भी है।
Tata Punch Camo Edition के बारे में जानकारियां।
- टाटा पंच को सबसे पहले 2021 में लॉच किया गया था और इसे ग्लोबल एनकैप से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग भी मिली थी। नया एडिसन आपको Foliage Green Colour में मिलेगा।
- इसे पिआनो ब्लैक और प्रिस्टीन व्हाइट रंगों में डुअल टोन रूफ भी दिया गया है।
- यह नया वेरिएंट 7 इंच वाला हरमन इंफोटेनमेंट सिस्टम से युक्त होगा।
- इसमें 6 स्पीकर हैं और यह एपल कारप्ले व एंड्रॉयड ऑटो दोनों को सपोर्ट करेगा।
- रिवर्स पार्किंग कैमरा, LED डीआरएल व टेल लैम्प, पुश स्टॉर्ट व स्टॉप बटन, क्रूज कंट्रोल और फ्रंट फॉग लैम्प जैसे फीचर्स भी आपको Tata Punch Camo Edition में देखने को मिलेंगे।